दीपावली के मौके पर जब हर तरफ रोशनी और रौनक का माहौल है, वहीं डोईवाला के लच्छीवाला वन रेंज से एक अनोखी मुहिम की शुरुआत हुई है — “हूंट फॉर हेल्प”। इस अभियान का उद्देश्य दीपावली पर अंधविश्वास के चलते होने वाले उल्लुओं के अवैध शिकार और तस्करी को रोकना है। लच्छीवाला नेचर्स पार्क में वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति की अगुवाई में शुरू हुआ.