बेगूसराय: जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा का चौथा दिन कदाचारमुक्त रहा, प्रथम पाली में 437 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक परीक्षा चौथे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई. गुरुवार की शाम 06:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कही. कुल 25,881 परीक्षार्थियों में 25,444 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 437 परीक्षार्थी अनुपस्थित.