बेगूसराय: शहर में CCTV कैमरे लगाने की शुरुआत, DM ने कैंटीन चौक पर किया शुभारंभ, 317 चौक-चौराहों पर लगेंगे कैमरे
शहर के कैंटीन चौक पर गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे शहर में लगने वाले सीसीटीवी कैमरा का डीएम ने शुरूआत किया है. इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहर के 317 विभिन्न चौराहा पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा. जिससे कि आवागमन व्यवस्थित रूप से किया जा सके. इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर को स्मार्ट बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है.