बरवाडीह: बरवाडीह स्टेशन पर तत्काल टिकट को लेकर यात्रियों का हंगामा
बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर रविवार को तत्काल टिकट को लेकर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों का आरोप था कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें टिकट नहीं मिला, जबकि कुछ लोगों का टिकट अंदर से बना दिया गया। सीएस अभिषेक सिंह समेत दो लोगों पर अनियमितता के आरोप लगाए गए। आक्रोशित यात्रियों ने व्यवस्था में सुधार और निष्पक्ष जांच की मांग की।