सुल्तानपुर: कूरेभार में सड़क हादसे में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल, अनियंत्रित डीसीएम ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर
सुल्तानपुर में एक अनियंत्रित डीसीएम ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दौरान चपेट में आने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। फिलहाल घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां एक की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं टक्कर मार रही डीसीएम और चालक समेत पकड़ लिया गया है।