जौनपुर: नेवादा गांव में पत्नी की विदाई न होने पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, तीन घंटे बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा
जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में शुक्रवार की रात पत्नी की विदाई न होने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक चले समझाइश के बाद पत्नी और उसके परिजनों को मौके पर बुलाया गया। बातचीत और विदाई का आश्वासन मिलने पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। आपको बता दें कि शहर कोतवाली क