चूरू: पंचायत समिति सभागार में टीकाकरण के संबंध में जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन
Churu, Churu | Dec 19, 2025 चूरू पंचायत समिति सभागार में युनिसेफ एवं अर्पण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नियमित टीकाकरण एवं जीरो डोज कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जनजागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य समाज में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को समय पर टीकाकरण से जोड़ना रहा।