चूरू: गांव धोधलिया में तेंदुए के हमले से 2 किसान घायल, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
Churu, Churu | Dec 19, 2025 चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के गांव धोधलिया में शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रहे दो युवकों पर तेंदुआ ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।