जशपुर: जल जीवन मिशन से बदली गांव बेंगटा की तस्वीर, घर-घर नल से पहुंचा शुद्ध पानी, 61 परिवारों को मिली राहत
जशपुर जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर जंगलों से घिरे ग्राम बेंगटा में जल जीवन मिशन ने पेयजल संकट को खत्म कर दिया है। भौगोलिक कठिनाइयों के बावजूद गांव में 10 KL क्षमता के उच्च स्तरीय जलागार से दोनों बसाहटों के 61 परिवारों को नियमित शुद्ध पेयजल मिल रहा है। मिशन लागू होने से पहले ग्रामीण नाला-कुएं पर निर्भर थे। महिलाओं-बच्चों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। गर्मी