उदयपुर जिले के भीण्डर के सर्किट हाउस में शनिवार शाम 5 बजे तक पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रणधीर सिंह भीण्डर द्वारा जनसुनवाई की गई। इस जनसुनवाई में नगर सहित आसपास की ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। आमजन की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भीण्डर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन पर अवगत करवाकर समाधान की बात कही।