जानसठ: भोपा क्षेत्र के कासमपुरा में तालाब की साफ-सफाई को लेकर ग्रामीणों का हंगामा प्रदर्शन, ओवरफ्लो से परेशान
भोपा क्षेत्र के गांव कासमपुरा मे बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे के आसपास ग्रामीण का उस समय हंगामा प्रदर्शन देखने को मिला,भारी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लेकर सम्मानित विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया और आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं और गाँव मे बीमारी फ़ैल रही है