जानसठ: भोपा क्षेत्र के गांव तिस्सा में अज्ञात कारण से एक परिवार के घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
भोपा क्षेत्र के गांव तिस्सा मे बुधवार दोपहर 3:00 के आसपास एक गरीब परिवार के आशियाने में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग लगने से लाखों रुपए का कीमती सामान जलकर राख हो गया,आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया अन्यथा कोई जनहानि भी हो सकती थी।