गढ़वा: “आपन सरस्वतिया” अभियान का 16वां दिन: गढ़देवी और पिपरा कला में चला नदी सफाई व पुनर्जीवन अभियान
Garhwa, Garhwa | Jun 9, 2026 गढ़वा में सरस्वतिया नदी के पुनर्जीवन को लेकर चलाया जा रहा “आपन सरस्वतिया” अभियान मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत गढ़देवी मोहल्ला और पिपरा कला क्षेत्र में नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग और चौड़ीकरण का कार्य किया गया। नरगिर आश्रम के समीप छठ घाट के पास जेसीबी मशीन से सफाई अभियान चलाया गया, जहां लोगों ने नदी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए सहयोग का संकल्