सरमथुरा: धौलपुर के जंगलों में आग को लेकर वनरक्षक पर साजिश के आरोप, निलंबन के बाद मचा हड़कंप
सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों में लगातार भड़क रही आग अब साजिश की शक्ल लेती नजर आ रही है। ताजा घटनाक्रम ने पूरे वन विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है, जहां जंगलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे वनरक्षक पर ही आगजनी करवाने के गंभीर आरोप लगे हैं। घायल वनकर्मी अजय पाल ने अपने ही सहकर्मी वनरक्षक दिलीप सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।