सोमवार सुबह 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी ने ऐतिहासिक भोजपुर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की मौजूदगी देखने को मिली।