राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी मंगलवार को कोटपूतली के दौरे पर रहे। उन्होंने आगामी बजट को लेकर अधिकारियों एवं लोगों से वार्ता की एवं उनकी समस्याओं को जाना। चौधरी ने कहा कि भजन लाल सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 2 साल के कार्यकाल में अगणित विकास के कार्य हुए हैं।