बालोद: 4 महीने में तांदुला 9.10 फीट और खरखरा 8.50 फीट खाली, निस्तारी के लिए रोज़ 2007 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
Balod, Balod | Apr 19, 2026 बालोद जिले के प्रमुख बांधों में गर्मी के बीच जलस्तर लगातार घट रहा है और बीते चार महीनों में तांदुला बांध का जलस्तर 9.10 फीट तक गिर चुका है, जहां वर्तमान में 28 फीट पानी शेष है, जबकि 18 दिसंबर को यहां 37.10 फीट जलभराव था। इसी तरह खरखरा बांध में भी जलस्तर 8.50 फीट घटकर 29.40 फीट से 20.90 फीट पर पहुंच गया है, वहीं गोंदली बांध में दिसंबर के 33.40 फीट के मुकाबले