तीतरों के बरसी गांव में स्थित प्राचीन महाभारत कालीन शिव मंदिर की समिति गठन को लेकर ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर रविवार दोपहर 3:00 बजे से चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने गांव वालों की सहमति के बिना ही अपने समर्थकों के साथ एक असंवैधानिक समिति बना ली, जिसमें राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी उनकी मदद की।