अनूपगढ़: अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक के ग्राम पंचायत 72 जीबी पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रधान के प्रति नाराजगी दिखाई
विधायक शिमला नायक ने ग्राम पंचायत 72 जीबी में एमएलए लैड से 16.81 लाख की लागत से करवाए गए विकास कार्यों का आज गुरुवार दोपहर 4:30 बजे उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने पंचायत समिति की प्रधान के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक शिमला नायक से कहा कि प्रधान राधा देवी डागला के द्वारा गांव के बीचों-बीच में एक चबूतरा बनाने की घोषणा की गई थी मगर निर्माण नही करवाया गया।