देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक चन्द्र सिंह तोमर ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव आने वाला है। चार दिसंबर से पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा व ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चार दिसंबर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है