देहरादून: दून पुलिस ने तड़के सुबह चलाया चेकिंग अभियान, 3300 से अधिक लोगों की की गई जांच
देहरादून पुलिस ने जनपद में चेकिंग की कार्रवाई की। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तड़के से संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों और आन्तरिक मार्गों पर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग की। आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की।