नामकुम: नामकुम थाना क्षेत्र से अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Jun 28, 2026 नामकुम थाना क्षेत्र से अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रविवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस वार्ता कर डीएसपी अमर कुमार पाण्डेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान 4.305 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सनिका मुण्डा बताया जा रहा है।