मोतीपुर थाना क्षेत्र के मझरा जाने वाली सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना मंझरा-गिरगिट्टी मार्ग पर हुई। गिरगिट्टी निवासी 24 वर्षीय अखिलेश पुत्र अमेरिका अपनी बाइक से मंझरा से घर लौट रहे थे।