सिकंदरा: मदनपुर के पास अनाज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार
सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर मदनपुर गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अनाज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक खालागांव निवासी विमल