हर घर दीपावली' अभियान के तहत, आज ग्राम पंचायत मुड़ेरी में स्थानीय विधायक एवं वन और पर्यावरण मंत्री श्री दिलीप अहिरवार जी ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सोमवार की शाम करीब 4 बजे, मंत्री दिलीप अहिरवार ने भाजपा कार्यवर्ताओं से मुड़ेरी पंचायत के निवासियों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली के पावन पर्व के लिए पूजन सामग्री और मिठाई भेंट की।