मुरादाबाद: डबल फाटक के सामने लगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र में डबल फाटक पुलिस चौकी के पास यातायात व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। फ्लाईओवर के नीचे लगे भीषण जाम में एक एंबुलेंस भी घंटों फंसी रही। कुछ लापरवाह चालकों की वजह से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, मंगलवार दोपहर 3:47 पर वीडियो मिलते ही मुरादाबाद पुलिस तुरंत एक्शन में जाम खुलवा दिया है।