कटनी ग्रामीण: जिला पंचायत उपाध्यक्ष की पहल से मझगवां फाटक के आदिवासी मोहल्ले में दूर हुआ पेयजल संकट, ग्रामीणों ने जताया आभार
ग्राम पंचायत मझगवां फाटक के आदिवासी मोहल्ले में लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे 20 से 25 परिवारों को बड़ी राहत मिली है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की पहल पर नए बोर का खनन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर श्री विश्वकर्मा ने तत्काल अधिकारियों से समन्वय कर बोर की स्वीकृति दिलाई और कार्य को पूरा कराया।