पीपलदा: इटावा में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पुनिया पर झूठे आरोप के विरोध में CM शर्मा का पुतला फूंका
Pipalda, Kota | Dec 5, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में गुरुवार दोपहर 1 बजे अंबेडकर सर्किल पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया पर लगाये गए झूठे आरोपो का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन किया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष भुवनेश सुमन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।