बकानी: बकानी कस्बे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बकानी कस्बे में मुस्लिम समुदाय ने आज शुक्रवार को शाम 4:00 बजे यति नरसिंहानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने हेतु तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। मुस्लिम महासभा ने बताया कि नरसिंहानंद नामक व्यक्ति ने मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया है ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मुस्लिम महासभा के सभी सदस्य मौजूद रहे।