बकानी: बकानी कस्बे में मेड़तवाल समाज ने अन्नकूट महोत्सव का आयोजन कर मां फलोदी की 105 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली
बकानी कस्बे में मेड़तवाल समाज द्वारा आज मंगलवार को शाम 4:00 बजे कस्बे में अनुकूल महोत्सव का आयोजन कर मां फलोदी की 105 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली। मेड़तवाल समाज के नवयुवक मंडल ने 56 तरह के व्यंजनों का मां फलोदी को भोग लगाया ।उसके पश्चात कस्बे के प्रमुख मार्गो होते हुए मां फलोदी की 105 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई जिसका समापन फलोदी मांगलिक भवन में हुआ।