पूरनपुर–धनाराघाट मार्ग पर उड़ती धूल से परेशान राहगीरों की समस्या को लेकर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पेंटून पुल पर तैनात मुंशी बबलू मांझी ने स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धनाराघाट क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही के दौरान सड़क पर अत्यधिक धूल उड़ रही थी, जिससे पैदल चलने वालों, दोपहिया चालकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।