गोपालगंज: बालाहाता गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं। घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।