नुआंव: दरौली शिव मंदिर के वार्षिक पूजा में भंडारा का हुआ आयोजन श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से प्रसाद किया ग्रहण
Nuaon, Kaimur | Feb 20, 2024 नुआंव प्रखंड क्षेत्र के दरौली शिव मंदिर के वार्षिक पूजा में मंगलवार की दोपहर भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर वैशय समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग व समाजसेवी उपस्थित रहे। जिसकी जानकारी दरौली के वार्ड सदस्य शशिकांत सिंह ने दी।