गिरिडीह: अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस और सर्राफा संघ सक्रिय, ज्वेलरी दुकानों में चिपकाए गए प्रशासनिक नंबर
अपराध नियंत्रण को लेकर गिरिडीह पुलिस व गिरिडीह सर्राफा संघ ने शनिवार को 5 बजे टॉवर चौक समेत अन्य स्थानों पर आवश्यक कदम उठाते हुए सभी ज्वेलरी दुकानों में प्रशासनिक नंबर चिपकाया। हाल के दिनों में सर्राफा कारोबारियों को अपराधियों द्वारा निशाना बनाये जाने को लेकर आभूषण दुकानों में पुलिस प्रशासन व साइबर पुलिस के नंबरों से संबंधित पोस्टर चिपकाए गए हैं।