अंबाह: लुखरियाई गांव में खेत जोतने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों ओर से छह लोग घायल, चार रेफर
Ambah, Morena | Nov 11, 2025 अंबाह के लुखरियाई गांव में मंगलवार दोपहर खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। फरसे और लाठी से हुई मारपीट में दोनों ओर के छह लोग घायल हुए। चार को गंभीर हालत में मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।