सासाराम: 55 करोड़ की लागत से बना सासाराम मॉडल अस्पताल अब तक नहीं हुआ चालू, मरीज परेशान
Sasaram, Rohtas | May 24, 2026 55 करोड़ की लागत से बना सासाराम मॉडल अस्पताल अब तक नहीं हुआ चालू, मरीज परेशान सासाराम में लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से तैयार मॉडल अस्पताल भवन उद्घाटन के करीब नौ महीने बाद भी पूरी तरह चालू नहीं हो सका है। अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं होने से मरीजों और आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।