सतना। जिले के एक डिग्री कॉलेज में पिछले एक वर्ष से प्राचार्य पर लगाए जा रहे कथित गंभीर आरोपों एवं विभिन्न अनियमितताओं को लेकर छात्रों और एनएसयूआई द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारी आनंद पांडे के नेतृत्व में कई बार प्राचार्य के कार्यप्रणाली को लेकर मोर्चा खोल धरना दिया था।