नए साल के पहले ही दिन बालोद जिले के ग्राम टेकापार में उपसरपंच के खेत से पुलिस कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान लिकेश पटेल (35) के रूप में हुई है, जो मोहला-मानपुर जिले में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। बालोद पुलिस के अनुसार लिकेश पिछले दो वर्षों से ड्यूटी से अनुपस्थित था और अपने पिता के साथ घर में किराना दुकान चला रहा था।