पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के नरदह पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर सारी प्रक्रिया जारी है। नामांकन के बाद संवीक्षा भी संपन्न हो गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को सभी अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 6 फरवरी को मतदान होना है। मतदान और मतगणना को लेकर विभागीय कर्मियों की तैयारी जोर-शोर पर जारी है।