मथुरा: अक्षय नवमी परिक्रमा के चलते शहर में बिगड़े हालात, आम रास्तों पर लगा जाम, बीएसए कॉलेज पर राहगीर एवं वाहन चालक परेशान
रविवार की दोपहर 12:00 बजे शहर के बीएसए कॉलेज रोड पर अक्षय नवमी परिक्रमा के चलते जाम लग गया जिसके चलते हुए राहगीर एवं वाहन चालक जाम में फंस गए। ट्रैफिक पुलिस भी जाम खुलवाने की जादो जहद करते रहे परंतु 1 घंटे तक लगे जाम ने शहर के हालात बिगाड़ दिए क्योंकि शहर में आज अक्षय नवमी की परिक्रमा लगाई जा रही है जिसकी चलते हुए प्रशासन ने पहले से कोई इंतजाम नहीं किया।