बरेली में यूपी विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में बरेली-बदायूं के अधिकारियों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति, लंबित मामलों और योजनाओं पर चर्चा हुई। डीएम ने समयबद्ध कार्य, पारदर्शिता और जनता से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।