पौड़ी: हरित क्रांति महिला समूह ने शहीद स्मारक पर सफाई अभियान चलाकर पौधों की निराई गुड़ाई की
Pauri, Garhwal | Sep 14, 2025 हरित क्रांति की महिलाओं ने शहर के शहीद स्मारक पर सफाई अभियान चलाया तथा उनके द्वारा पूर्व में लगाए गए फूलों की पौध की निराई गुड़ाई भी की गई और नए गुलाब की पौधों का रोपण भी किया गया। इस दौरान महिला समूह की उपाध्यक्ष रेखा चौहान ने बताया कि लंबे समय से समूह द्वारा नगर को स्वच्छ रखने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।