आठनेर: सातनेर में राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेतों में सोयाबीन फसल का किया सर्वे
Athner, Betul | Oct 11, 2025 ग्राम सातनेर में बर्बाद सोयाबीन फसल को लेकर विगत दिनों किसानों द्वारा मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया था। जिसके बाद हरकत में आए राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के खेतों में पहुंचकर तबाह हुई सोयाबीन फसल का सर्वे किया किसानों ने बताया कि निरिक्षण के दौरान पुरी सोयाबीन फसल खराब पाई गई। अब किसानों ने उचि मुवावजे की मांग कि है।