कटनी ग्रामीण: विश्व पर्यावरण दिवस पर बखलेहटा वन समिति परिसर में हुआ पौधारोपण
एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कटनी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार 5 जून को "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान के तहत वन समिति बखलेहटा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आम, नीम, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।