हमीरपुर: कुंडौरा में सुबह कोचिंग के लिए निकले तीन छात्र रास्ते से लापता, शाम तक नहीं मिला छात्रों का कोई सुराग
कोचिंग जाने की बात कहकर शनिवार को तड़के निकले कक्षा सात के तीन छात्र गांव से अचानक गायब हो गए। कोचिंग से सुबह 8 बजे तक घर न आने पर परेशान होकर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। लेकिन कोई सुराग न लगने पर दोपहर बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कुंडौरा निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका पुत्र कृष्ण उर्फ दिव्यांशु 12 वर्ष, रामबली यादव का पुत्र कृष्णा यादव 12