हमीरपुर: हमीरपुर मुख्यालय में युवती से बातचीत करते देख लोगों ने युवक की पिटाई की
मुख्यालय में सदर कोतवाली इलाके के कांशीराम कालोनी में एक युवक को युवती से बातचीत करते देख पहले से घात लगाए बैठे स्थानीय लोगों ने बीच सड़क दौड़ा दौड़ाकर पीटा। युवक की पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने युवक को हिरासत मे लेकर विधिक कार्यवाही की है। सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में एक युवक संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया है।