जौनपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में महिला अपराध से संबंधित मामलों की जनसुनवाई हुई
जनसुनवाई के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने महिला अपराध से जुडी शिकायतों तथा अपनी समस्याओं को रखा, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने त्वरित समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।