इटावा: नगला जगे गांव में बड़ा भाई छोटे भाई को चाकू मारकर हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Aug 17, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला जगे गांव निवासी 35 वर्षीय गोविंद पुत्र जगदीश कुमार को बीती रात उनका बड़ा भाई विनोद कुमार पारिवारिक विवाद के चलते चाकू मारकर फरार हो गया। जिसके बाद सूचना पर पहुँची पुलिस ने उसे घायल अवस्था में उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद सैफई PGI रैफर कर दिया।