गम्हरिया: महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना प्रदर्शन
गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बदहाल कानून-व्यवस्था के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में आयोजित धरना में वक्ताओं ने सरकार पर अपराध रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।