भिनाय: भिनाय में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, मंदिरों में विशेष कार्यक्रम हुए और कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई
Bhinay, Ajmer | Apr 2, 2026 भिनाय में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।बगड़ावत स्टेडियम के पीछे बालाजी मंदिर से गुरुवार शाम 7 बजे से विशाल शोभायात्रा निकाली गई,जिनका ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।शोभायात्रा में भगवान श्रीराम,लक्ष्मण,सीता और हनुमानजी व अन्य आकर्षक झांकियां सजाई गई।कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।